अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद गोरखपुर के बांसगांव थाना अंतर्गत बलुआ बुजुर्ग ग्राम में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। सूचना के अनुसार हत्या का आरोपी परिवार का छोटे भाई है। उल्लेखनीय है कि छोटे भाई नें अपने बड़े भाई,उनकी पत्नी और भतीजे की हत्या कर दिया। तीन हत्याओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोमहर्षक घटना की सूचना पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उक्त घटना सोमवार की भोर में करीब तीन बजे की है।

फाइल फोटो- मृतका रंजना गुप्ता
तीन लोगों की हत्या की सूचना पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक दक्षिणी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस नें हत्या के आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आया है। पुलिस नें घटना के सभी पहलुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया है।

फाइल फोटो- मृतक अमित गुप्ता व रेयांश गुप्ता
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग ग्राम निवासी एक परिवार अपने कमरे में सो रहा था। सोते समय उसके नाबालिग भाई नें रात में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दिया। मृतकों में अमित गुप्ता 35 पुत्र हरिलाल गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता 32 और बेटा रेयांश गुप्ता 3 शामिल हैं। अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी किशोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश पुरी के अनुसार सोमवार की भोर में करीब तीन बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना मिली। उक्त सूचना पर उच्चाधिकारियों समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाया गया और मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया की एक बंद कमरे में अमित गुप्ता, रंजना गुप्ता और रेयांश के शव पड़े हुए थे। तीनों शवों को पुलिस नें विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या से संबंधित सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है।


