अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद संतकबीर नगर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे इंजीनियर प्रवीण निषाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

पूर्व सांसद प्रवीण निषाद के पिता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने कहा है कि उनके पुत्र की हालत इस समय ठीक है। उन्होंने अपने शुभचिंतको एवं समर्थकों से प्रवीण निषाद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ है होने के लिए आशीर्वाद देने की अपील किया है।
फिलहाल पूर्व सांसद के भाई एवं विधायक सरवन निषाद इस समय उनके साथ एम्स दिल्ली में ही हैं। पिता संजय निषाद भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।


