अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर ग्राम निवासी युवक की मार्ग दुर्घटना मे घायल होने के बाद इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नन्द किशोर तिवारी 34 पुत्र घनश्याम तिवारी विगत 21 जून को थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर मझियार गांव के निकट भिऊरा की तरफ से अपने घर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे कलवारी थाना क्षेत्र के अमलिहा ग्राम निवासी रंजीत कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद की बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिसमे नन्द किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, मौके पर पंहुचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहाँ से चिकित्सक नें कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कैली अस्पताल में युवक के हालत मे सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया,जहाँ पर इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। युवक के असामयिक मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवक दो भाई व तीन बहनों मे सबसे बडा था तथा युवक के पास एक दो वर्ष का पुत्र है, जो पिता की मौत से अंजान है।


