अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना ग्राम में हुए लक्ष्मण निषाद हत्याकांड में बुधवार की दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत गांव में पहुंचे और उन्होंने परिजनों से विधिवत वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस और प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत की बातों को स्वीकार करते हुए मृतक लक्ष्मण निषाद के परिजनों नें आखिरकार घटना के 42 घंटे बाद अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। उक्त निर्णय का प्रशासन और पुलिस नें सराहना किया और कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक लक्ष्मण निषाद के शव का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कराया ।


