उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में है मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव की ससुराल

मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रिश्तेदार विवेकानंद यादव के आवास पर बधाईयों का तांता, परिवार में छाईं खुशियां

अजीत पार्थ न्यूज

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का सुल्तानपुर से भी गहरा रिश्ता है। उक्त जिले के अकोदी गांव में उनकी ससुराल है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की जानकारी मिलते ही उनके ससुराल में खुशी का माहौल छा गया और लोगों नें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा की राजनीति में अंगद पांव जमाने वाले मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव के पिता व अन्य लोग वर्तमान में नगर के डिहवा में रह रहे है। मोहन यादव के साले विवेकानंद यादव नें बताया कि उनकी बहन सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में मोहन यादव के साथ हुई थी। छः माह पूर्व सीमा यादव की माताजी का निधन हुआ था, तो परंपरा के अनुसार सीमा अपने मायके सुल्तानपुर आई हुई थी। उनके साले विवेकानंद जी नें बताया कि उनके 96 वर्षीय पिता ब्रह्मानंद यादव की तबियत खराब चल रही है, तो मोहन यादव हर बार की तरह इस बार भी सुल्तानपुर आए हुए थे। मोहन यादव साल 1994 में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे और तभी मुख्य संगठन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। मोहन यादव एलएलबी एवं पीएचडी हैं और उनके ससुर मध्य प्रदेश के टीआरएस कॉलेज जनपद रींवा से प्रधानाचार्य पद से अवकाश प्राप्त हुए हैं। तीन भाइयों में सीमा यादव अकेली बहन हैं।

error: Content is protected !!