नगर निकायों के शिलापट्टों में अब नहीं लिखा जाएगा अधिकारियों का नाम

शासकीय फरमान मिलने के बाद विभाग में शुरु हुई कवायद

अजीत पार्थ न्यूज
अब प्रदेश के नगर निकायों के शिलालेख में अधिकारियों का नाम नहीं लिखा जाएगा। शिलालेख में मुख्यमंत्री,नगर विकास मंत्री, विधायक, महापौर, चेयरमैन का नाम ही लिखा जाएगा। इसके लिए शासन नें फरमान जारी कर अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया है। शासकीय फरमान मिलते ही विभाग में आदेश के पूर्ण करने की कवायद शुरु हो गई है।
नगरीय क्षेत्र के विकास कार्यो के पूर्ण होने पर लगने वाले शिलालेख में अब अधिकारियों का नाम नहीं लिखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि आदेश के पूर्व शिलापट्टों पर अधिशासी अधिकारी व जूनियर इंजीनियर का भी नाम लिखा जाता था। इसके लिए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात नें जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है। शासकीय फरमान मिलते ही विभाग में कवायद शुरु हो गई है। इससे अब किसी भी शिलालेख में अधिकारियों का नाम नहीं नजर आएगा।

error: Content is protected !!