नगर बाजार में निकली राम-सीता की मनमोहक झांकी

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत हेतु शोभा यात्रा नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष नीलम सिंह राना एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
उक्त शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम दरबार की भव्य झांकी सजाई गई जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकांश राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न चौराहों एवं दुकानों पर आरती उतार कर राम दरबार की झांकी का स्वागत किया गया।

उक्त शोभा यात्रा में सूर्या पब्लिक स्कूल नगर बाजार की छात्रा साक्षी उपाध्याय राम, दीक्षा उपाध्याय लक्ष्मण, खुशबू सिंघानिया सीता एवं आदित्य कुमार यादव हनुमान का वेश धारण किए हुए थे।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें गगनभेदी नारे एवं पुष्प वर्षा करते हुए नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।

error: Content is protected !!