भाजपा शीर्ष नेतृत्व नें डॉ.रघुवर पांडेय पर जताया भरोसा, बनाया शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के गोरक्ष प्रांत के संयोजक रमेश सिंह एवं सह संयोजक डॉ.संजय द्विवेदी की संस्तुति पर ,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री चन्द शर्मा, सदस्य विधान परिषद के अनुमोदन से बस्ती जनपद के जिला संयोजक का दायित्व ,प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पाण्डेय, जिला सह संयोजक मनीष श्रीवास्तव,अजय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ बृजेश कुमार पासवान को मनोनीत किया गया है। डॉ. रघुवर पाण्डेय नें जिला संयोजक के दायित्व प्रदान करने हेतु भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन निष्ठा पूर्वक किया जाएगा।

डा. रघुवर पाण्डेय को जिला संयोजक बस्ती बनाए जाने पर सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष बस्ती विवेकानंद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह, विधायक हरैया अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पवन कसौधन, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी, राजाराम तिवारी, राना दिनेश प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, प्रबंधक संजय कुमार उपाध्याय, पं. सरोज मिश्र, गोपेश्वर तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डा. मनोज सिंह, डॉ. अनिल मौर्य, समाज सेवी सत्य प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय, नितेश शर्मा, श्याम बिहारी गौड़, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ अध्यक्ष डा.उमा शंकर शुक्ल, डॉ. रघुनाथ चौधरी, डॉ. बलराम चौधरी, कृष्ण कांत पांडेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल, संगठन मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल,भरत वर्मा, बब्बन पांडेय, तरुण कुमार, महाविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, अधिवक्ता प्रदीप पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पी के पांडेय, प्रख्यात चिकत्सक डॉ. पंकज सिंह, राम गोपाल गुप्ता, राहुल सिंह, डॉ शिवेंद्र मोहन पांडेय, डॉ. संतोष कुमार सिंह, मनोज चतुर्वेदी, डॉ.शरद चंद वर्मा, अनुराग शुक्ल, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ.सूर्य प्रकाश तिवारी, सूर्य कांत ओझा, जान पांडेय सहित तमाम लोगों नें बधाई दिया है।

error: Content is protected !!