अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत डड़वा लगुनी ग्राम के युवक द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रील बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने के मामले में वीडियो का संज्ञान लेते हुए लालगंज पुलिस नें भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डड़वा लगुनी ग्राम निवासी विजय यादव पुत्र घरभरन यादव द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर एक वीडियो प्रसारित किया था जिसमें उसने राम मंदिर मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह गोरखपुर के बीच चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा, इसी के साथ उसने अन्य अभद्र टिप्पणी भी मुख्यमंत्री के खिलाफ किया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह नें सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है। अजीत पार्थ न्यूज उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मनबढ़ युवक के गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लालगंज सहित उपनिरीक्षक अनश अख्तर, कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।