अजीत पार्थ न्यूज
हरैया विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के नेता एवं व्यवसायी विपिन शुक्ला एवं आम आदमी पार्टी से रुधौली विधानसभा सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अठदमा स्टेट दिवाकर विक्रम सिंह के पौत्र एवं पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह “बोकू सिंह” के पुत्र पुष्करादित्य सिंह सहित एपीएनपीजी कालेज बस्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं बसपा नेता चंगेरवा निवासी नरेंद्र सिंह नें शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा की रणनीतियों को धत्ता बताते हुए पुष्करादित्य सिंह नें अपने प्रत्याशी को विजयश्री दिलाया था, उक्त चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं नें सत्ता का भरपूर प्रयोग किया था और अंत में सफलता न मिलने पर हुए मारपीट में पुष्करादित्य सिंह का सिर फूट गया था।