अजीत पार्थ न्यूज
भक्ति गीतों को लेकर प्रसिद्धि हासिल करने वाली बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।
अनुराधा पौडवाल नें इस दौरान कहा की वह भारतीय जनता पार्टी जैसे विश्व के सबसे बड़े परिवार में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। विगत 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वह शामिल हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी में उनके समर्थकों की काफी संख्या बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि अनुराधा पौडवाल लोकप्रिय गायिका हैं। उनका जन्म 27 अक्टूबर, 1952 को कर्नाटक में एक कोंकणी परिवार में ‘अलका नादकर्णी’ के रूप में हुआ था। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 1973 में शुरू किया था। पहली बार उन्होंनें फिल्म अभिमान में (एक संस्कृत श्लोक) गाया था। साल 1973 में उन्होंनें फिल्म यशोदा से मराठी सिनेमा इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया। इसके एक साल बाद उन्होंने गैर-फिल्मी मराठी गीतों का एक रिकॉर्ड जारी किया, जिसे अक्सर “भाव गीतेन” के नाम से जाना जाता है, जो बेहद लोकप्रिय हुआ।