एच.आर.पी.जी. कालेज के पूर्व प्राचार्य का हुआ निधन

अजीत पार्थ न्यूज संत कबीर नगर

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के पूर्व प्राचार्य डॉ.अर्जुन राम त्रिपाठी का शुक्रवार को निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बस्ती मंडल के प्रख्यात विद्वान डॉ. अर्जुन राम त्रिपाठी के निधन से श्री कृष्णा पांडेय इंटर कालेज बस्ती के प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी सहित तमाम शिक्षक संगठनों नें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!