एक बार फिर जय चौबे हुए समर्थकों के साथ भाजपाई

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

आसन्न लोकसभा चुनाव में खलीलाबाद सीट पर कयासों को धत्ता बताते हुए, समाजवादी पार्टी से सप्ताह भर पूर्व इस्तीफा दिए पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे नें आखिरकार भारतीय जनता पार्टी का दामन रविवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष थाम लिया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव सहित का कई पूर्व जिला पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों नें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उल्लेखनीय की 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जय चौबे नें भाजपा विधायक पद से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया था, लेकिन चार साल में ही उनका सपा से मोहभंग हो गया और एक बार पुनः वह भाजपा के सदस्य बन गए।

error: Content is protected !!