चलो सभी मतदान करो……रचनाकार- डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी (पत्रकार)

लोकतंत्र के महापर्व पर, सब मिलकर संधान करो।

स्वस्थ लोकतंत्र के खातिर, आओ अब अभियान करो।

चलो सभी मतदान करो, चलो सभी मतदान करो।।

आजाद,भगत के सपनों का, नया राष्ट्र निर्माण करो।
बन स्वतंत्रता के प्रहरी, मतदान केंद्र प्रयाण करो।
चलो सभी मतदान करो, चलो सभी मतदान करो।।

सब अंधियारा छंट जाएगा, देश का गुलशन सज जाएगा।
जीवन मूल्य बदलने खातिर, हर घर से अभियान करो।
चलो सभी मतदान करो, चलो सभी मतदान करो।।

वोट की चोट सभी देकर, सुंदर नवनिर्माण करो।
हर घर “अजीत” अलख जगा करके, शत प्रतिशत मतदान करो ।
चलो सभी मतदान करो, चलो सभी मतदान करो ।।

error: Content is protected !!