लाल बंदरों के आतंक से घर की छतों पर लोग लगा रहे हैं काले लंगूरों की कटआउट

अजीत पार्थ न्यूज संवाद बनकटी बस्ती

स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में लाल बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। स्थिति यह है कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद उक्त लाल बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थ लेकर भाग जा रहे हैं। इसी के साथ छत पर जाने वाले बच्चों सहित प्रौढ़ों को भी दौड़ा ले रहे हैं। हालत यह है कि उक्त बंदरों की पूरी सेना रसोईघर में घुसकर फ्रिज तक खोल दे रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

उक्त बंदर खाने पीने की चीजों को लेकर भागने के साथ-साथ छत पर फैलाए हुए कपड़ों को भी फाड़ दे रहे हैं। उक्त लाल बंदरों द्वारा अभी तक दर्जनों लोगों को काट भी लिया गया है। क्षेत्र के कैथौरा, बनकटी बाजार, ब्लॉक मुख्यालय सहित बांसापार ग्राम में लाल बंदरों का सर्वाधिक आतंक है। इनसे बचने के लिए लोगों नें एक नया तरीका ढूंढा है, पीड़ित लोग अपने छतों के ऊपर काले लंगूरों की कटआउट लगा रहे हैं, लेकिन लाल बंदर इतनें जिद्दी है कि इन कटआउटों का इनके ऊपर बहुत असर नहीं पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों नें नगर पंचायत प्रशासन से मांग किया है कि आतंक का पर्याय बनें लाल बंदरों से मुक्ति दिलाई जाए।

error: Content is protected !!