अजीत पार्थ न्यूज ब्यूरो बस्ती
जनपद के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक तथा अजीत पार्थ न्यूज परिवार के अभिन्न सदस्य अखिलेश दूबे के अनुज दुर्गेश दूबे का इलाज के दौरान गुरुवार की शाम लखनऊ में निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार को अयोध्या धाम में किया जाएगा। उल्लेखनीय की दुर्गेश दुबे काफी मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में विशेष रूचि रखते थे।
उनके असामयिक निधन से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष डॉ.संजय द्विवेदी, बस्ती सदर तहसील अध्यक्ष डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, कैलाश नाथ दूबे, राजेश सिंह विशेन, विवेक कुमार मिश्र, पंकज कुमार त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, सुनील कुमार उपाध्याय, सोनू दूबे सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों नें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।