अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक के चचेरे भाई द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक सिंह राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार थे। मृतक अशोक सिंह भितरवार विधायक मोहन राठौर के चचेरे भाई हैं। वह थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी थे। बेटे आशीष सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
अशोक सिंह राठौर 75 पुत्र सुलतान सिंह ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र की पॉस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार दोपहर में वह कमरे में थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां पर वह बिस्तर पर लहुलुहान पड़े हुए थे। परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्वालियर सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। बीमारी की वजह से ही डिप्रेशन में रहते थे। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट घटना स्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुड़े तथ्य जुटाए। फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है।