अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश शुक्ला का इलाज के दौरान मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव हरियाणा में शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्र, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय सहित तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त किया है।