मनकापुर के निकट चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ ट्रेन डिरेल,15 कोच पटरी से उतरे, तीन पलटे, चार की हुई मौत,बीस से अधिक घायल

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गुरुवार की दोपहर बाद गोंडा जनपद के मनकापुर स्टेशन के निकट झिलाही स्टेशन के डाउन ट्रैक पर डिरेल हो गई, जिसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन के 15 कोच पटरी से उतर गए तथा तीन कोच पलट गए। उक्त दुर्घटना में चार यात्रियों के मरने की खबर आ रही है साथ ही 20 से अधिक यात्री घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उक्त दुर्घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें दुख व्यक्त किया है, साथ ही पीड़ितों को तत्काल मदद करने के लिए अधिकारियों को भेजा है।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रेन डिरेल होने पर यात्रियों में अपरा तफरी मच गई और ट्रेन सवार यात्री अपने परिजनों को ढूंढने लगे। हादसे के संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा परिजनों को ढूंढने एवं अन्य जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

रेलवे द्वारा उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए जो हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है उसके अनुसार….

लखनऊ जंक्‍शन- 957409292
गोंडा जंक्‍शन – 8957400965
कामर्शियल कंट्रोल : 9957555984

असम
फ़ुरकाटिंग जंक्शन असम : 9957555966
मरियानी जंक्शन असम: 6001882410
सिमालुगुरी जंक्शन असम: 6001882410
तिनसुख‍िया जंक्‍शन : 9957555959
डिब्रूगढ़ जंक्‍शन : 9957555960

के लिए उक्त नंबरों का प्रयोग किया जा सकता है।

error: Content is protected !!