अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत प्रवाहित कुआनो नदी के अकेला कुबेर पुर ग्राम पंचायत के लगुनी घाट स्थित मां समय माता के स्थान के सामने नदी में दो मगरमच्छ मंगलवार को दिखाई दिए। मगरमच्छों का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व लालगंज बाजार स्थित कुआनो-मनोरमा नदी के संगम से कुछ दूरी पर एक मगरमच्छ नदी में चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया था। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस साल कुआनो नदी में हर साल की अपेक्षा ज्यादे बाढ़ आई थी, संभवतः किसी अन्य बड़ी नदी में निवास कर रहे मगरमच्छ भटक कर आ गए होंगे। वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या चरवाहों के लिए, जिनकी भैंसें चरने के बाद नदी में काफी देर तक तैरती रहती हैं।