अर्धरात्रि को हुआ लल्ला का जन्म,जय कन्हैया लाल से गूंज उठा वातावरण

∆∆•• बनकटी क्षेत्र सहित सम्पूर्ण जनपद में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, झांकियों नें मोहा मन

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को जगत के पालनहार कान्हा नें जन्म लिया। इनके जन्म लेते ही घर-घर बधाइयां बजने लगीं। जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। जगत के पालनहार के प्रकट होते ही समूचा संसार खुशी से झूम उठा। सोमवार को शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। घर से लेकर बाजार तक थानों से लेकर पुलिस लाइंस तक जन्मोत्सव की तैयारियां थीं। कारागार में भी भव्य आयोजन किया गया।

सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार में कान्हा के जन्म की तैयारियों में लगे रहे। धरती पर अवतार की कथाओं का बखान भी गीतों के माध्यम से दिनभर बजता रहा। शाम होते ही घर-घर में भजन के भजन के स्वर गूंजने लगे। दिन भर तेज धूप होने के बाद शाम को मौसम सुहाना हो गया। देर रात तक सड़क पर भी लोग जगह-जगह सजे राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों का आनंद उठाए। पुलिस लाइंस से लेकर सभी थानों में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भजन और श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथाओं में डूबे श्रद्धालुओं ने घड़ी की सुई जैसे ही बारह बजे का संकेत दिया। घंटों-घड़ियालों के स्वर गूंजने लगे। कान्हा के धरती पर आने के साथ ही जै कन्हैया लाल की.. गूंजने लगा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद वितरण कर लोगों ने खुशी मनाई।

इसी के साथ बनकटी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों सहित पौराणिक थालेश्वर नाथ शिव मंदिर पर महंत रामदास के नेतृत्व में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मनोज प्रजापति के संयोजन में ग्रामीण भक्ति भाव में तल्लीन होकर मंदिर प्रांगण में हरि कीर्तन एवं भजन गाए।

error: Content is protected !!