“हरितालिका तीज” महिलाओं नें रखा निर्जला व्रत

∆∆•• मन्दिरों मे पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती व सुखी दाम्पत्य जीवन का मांगा आशिर्वाद

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता पौली संतकबीरनगर

हरितालिका तीज पर शुक्रवार को क्षेत्र की सनातनी महिलाएं निर्जला व्रत रख कर अपने नजदीकी शिव मन्दिरों पर भगवान शिव पार्वती के शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती व सुखी दाम्पत्य जीवन का आशिर्वाद मांगा। शाम होते ही क्षेत्र के शिवालयों में महादेव नाथ पचरा, रामेश्वर नाथ परसहर, कुबेरनाथ मोहम्मदपुर, बाबा कंकणेश्वर नाथ पौली में पूजा-अर्चना के लिए व्रती महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पौली शिव मन्दिर के पुजारी आचार्य पंडित बृजलाल तिवारी नें बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओ का बड़ा महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत से जहां महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वही दाम्पत्य जीवन मे खुशहाली आती है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा व्रत है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इसी दिन मां पार्वती नें निर्जला व्रत रख कर भगवान शिव जी को प्रसन्न किया था। इच्छा के अनुरूप भगवान शिव जी से विवाह हुआ। इसीलिए महिलाएं हरि तालिका तीज में निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

error: Content is protected !!