भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक का इलाज के दौरान हुआ निधन

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

भारतीय जनता पार्टी से साल 2017 में प्रयागराज जनपद के मेजा विधानसभा सीट से विधायक रहीं नीलम करवरिया 55 का इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी,अस्वस्थता के कारण वह कुछ दिनों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टर नें गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था,लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे।

उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम है। नीलम करवरिया मृदुभाषी और जनप्रिय नेता थीं। उल्लेखनीय है कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे उनके पति पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को अभी जल्दी ही राज्यपाल के आदेश से रिहा किया गया है और वह जेल से छूटने के बाद पत्नी के इलाज में जुटे हुए थे।

error: Content is protected !!