नाम बदलकर भारत में रह रही बंग्लादेशी पोर्नस्टार बन्ना शेख गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

पहचान बदलकर भारत में निवास कर रही बंग्लादेशी पोर्नस्टार को पुलिस नें गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस नें पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ आरोही बर्डे को पहचान छिपाकर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि रिया बांग्लादेश की नागरिक हैं, और उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपनी मां,भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। पोर्न इंडस्ट्री में उन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है।

रिया की मां अंजलि बर्डे नें पश्चिम बंगाल की नागरिक होने का झूठा दावा करते हुए अमरावती के निवासी अरविंद बर्डे से शादी की थी, ताकि परिवार को भारत में रहने का कानूनी आधार मिल सके। उन्होंने भारतीय पहचान साबित करने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जमा किए और भारतीय पासपोर्ट हासिल किया।

रिया बर्डे का नाम पहले भी चर्चा में आ चुका है क्योंकि वह राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी रही हैं और कई पोर्न फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रिया की मां और पिता इस समय कतर में रह रहे हैं, जबकि पुलिस रिया के भाई और बहन की तलाश कर रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को उसकी बांग्लादेशी पहचान के बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने रिया के दस्तावेजों की जांच की और उसके अवैध रूप से भारत में रहने का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने रिया को वेश्यावृत्ति के एक मामले में अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

error: Content is protected !!