श्योर चेंज कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण माह जागरुकता अभियान

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

सामाजिक संस्था श्रीराम बदन चिकित्सा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती द्वारा श्योर चेंज कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विकास खंड साऊंघाट के बनकसही ग्राम पंचायत में सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समूह एवं गांव की महिलाओं को पोषण संबंधित जानकारी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। प्रत्येक वर्ष सितंबर में मनाया जाने वाला पोषण माह, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तरों पर व्यवहार परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करता है।

पोषण जागरूकता में पांच प्रमुख विषयों पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई, एक पेड़ मां के नाम और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग।

उक्त कार्यक्रम में श्रीराम बदन चिकित्सा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, श्योर चेंज प्रोग्राम सपोर्ट टीम के अरुणेश त्रिपाठी, श्योर चेंज कार्यक्रम की सलाहकार समुदाय विशेषज्ञ सुमन मिश्रा, गंगा समूह की अध्यक्ष किरण, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, जय मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष प्रभावती, किसलावती सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!