अजीत पार्थ न्यूज कुदरहा बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत जिभियांव ग्राम में सोमवार की रात करीब आठ बजे एक युवक का शव घर में लगे पंखे से लटका हुआ मिला। बेटे को पंखे से लटकते हुए सर्वप्रथम उसकी मां ने देखा और शोर मचाया। घटना के बारे में परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी राजकुमार गौतम 25 पुत्र राम दत्त गौतम सोमवार को अज्ञात कारणों से घर में लगे हुए पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के एक भाई का नाम राजन गौतम है, वह दिल्ली में ड्राइवर का काम करता है। मृतक राजकुमार गौतम दिल्ली में ही प्लंबर का काम करता है। इसके पिता की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। वर्तमान समय में इसकी पत्नी अपने एकमात्र पुत्री मीनाक्षी के साथ मायके में है। सूचना पर मौके पर पहुंचे कुदरहा चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव नें घटना के विषय में विधिवत छानबीन किया। सूचना के अनुसार मृतक युवक नें प्रेम विवाह किया था।