अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गाउंखोर फीडर अंतर्गत एक ग्राम में महिला के साथ बिजली मीटर की रीडिंग ठीक करने के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म करने एवं उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में रविवार को महिला की तहरीर पर जूनियर इंजीनियर रविन्द्र कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके परिप्रेक्ष्य में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के नेतृत्व में आरोपी जेई को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जूनियर इंजीनियर के ऊपर महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगने से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया था। महिला का आरोप है कि जूनियर इंजीनियर रविन्द्र कुमार द्वारा रात ग्यारह बजे उसके घर पर आकर बिजली का मीटर ठीक करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया, जिसके बाद उक्त जेई द्वारा उसे ब्लैकमेल कर कई महीनों तक दुष्कर्म किया गया।
पीड़ित होकर महिला नें एक दिन अपने घर जेई को बुलाकर उसका वीडियो बनाया गया, जिसको लेकर महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया गया, उसके बाद पुलिस सहित बिजली विभाग हरकत में आ गया। फिलहाल उक्त प्रकरण में बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।