पूर्व मंत्री के भतीजे की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत,भाई की पत्नी की हालत गंभीर

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान कर वापस लौटते समय पूर्व मंत्री के भतीजे की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत परसावां ग्राम निवासी समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के भाई श्रीराम प्रजापति अपनी पत्नी जानकी देवी व पुत्र रवींद्र कुमार प्रजापति के साथ अलग-अलग बाइक से गंगा स्नान के लिए प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर घाट गए हुए थे। एक बाइक पर पुत्र रवींद्र प्रजापति व जानकी देवी तथा दूसरी बाइक पर श्रीराम व एक अन्य लोग बैठे हुए थे।

मार्ग में प्रतापगढ़ के थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र स्थित बाजार के निकट तेज रफ्तार वाहन नें रवींद्र प्रजापति की बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में रवींद्र व जानकी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया।

जहां से रवींद्र को तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में रवींद्र की मौत हो गई। वहीं, जानकी देवी को लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री का पूरा परिवार लखनऊ पहुंच गया है। रवींद्र की पत्नी ऊषा देवी, 12 वर्षीया पुत्री व 11 वर्षीय पुत्र सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!