अजीत पार्थ न्यूज संवाद बस्ती
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती सदर तहसील इकाई के पुनर्गठन के लिए आवश्यक बैठक चुनाव प्रभारी कुलदीप सिंह और विवेक मिश्र के निर्देशन में ब्लॉक सभागार कुदरहा में शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से पुनः डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया और रामकृपाल दूबे को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय,उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह जावेद अहमद, डॉ.एसके त्रिपाठी संयुक्त मंत्री पद के लिए मोहम्मद जाहिद,अच्युतानंद शुक्ल, संगठन मंत्री पद के लिए विवेक पांडेय,अजमत अली, कल्याण चौधरी को मनोनयन किया गया। इस दौरान शिव कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष दीपक दूबे को मीडिया प्रभारी, श्रीकांत मिश्र को सम्प्रेक्षक पद पर चयन किया गया। बैठक में राजाराम, गोरखप्रसाद पांडेय, प्रमोद यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इस दौरान विवेक मिश्र नें बताया कि आगामी 24 अप्रैल दिन सोमवार को जनपद कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। यह कार्यक्रम प्रेस क्लब में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्यों को परिचय पत्र भी वितरित किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी नें कहा कि नवीन कार्यकारिणी पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करेगी, आगामी समय में सदर तहसील इकाई द्वारा एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सदस्यों द्वारा प्रकाशित समाचार गलियारा एवं फोटो कोलाज लगाया जाएगा।
इस दौरान चुनाव प्रभारी कुलदीप सिंह, विवेक मिश्र, तहसील अध्यक्ष डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी, निवर्तमान महामंत्री सोनू दुबे,अमरजीत यादव, सुशील द्विवेदी, ज्ञानचंद द्विवेदी, रामकृपाल दुबे, विनय कुमार जायसवाल, श्रीकांत मिश्र, बीके लाल, दुर्गेश कुमार ओझा, शिव कुमार चौधरी, बेचूलाल अग्रहरी, परवेज आलम, अनूप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।