सफारी एवं मिनी ट्रक के जोरदार भिड़ंत में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल के परिजन गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद अंबेडकर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर के न्योतरिया बाईपास के पास सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उक्त दुर्घटना में एक टाटा सफारी और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता और उपजिलाधिकारी सदर अरविंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने तुरंत ही घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचाया।

घटना में घायल सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर बस्ती जनपद लौट रहे थे। घायलों में चार पहिया वाहन में सवार भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

हादसे की सूचना मिलते ही महेश शुक्ल घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, लेकिन समय पर इलाज शुरू होने से अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

चश्मदीदों के मुताबिक, टाटा सफारी महाकुंभ स्नान के बाद बस्ती लौट रही थी। तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक नें बाईपास पर सफारी को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नें घायलों को अस्पताल भेजवाया और सड़क पर जाम की स्थिति को सामान्य किया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों नें मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया। जानकारी के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचित किया और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। घटना स्थल पर अब स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

दुर्घटना में घायल यात्रियों की पहचान निम्नलिखित रूप से हुई है:

सनी शुक्ला (उम्र 28 वर्ष, तुरकहिया, बस्ती)
रिंकी शुक्ला (उम्र 35 वर्ष, बस्ती)
प्रभा देवी शुक्ला (उम्र 60 वर्ष, बस्ती)
अंजली शुक्ला (उम्र 24 वर्ष, बस्ती)
निर्मला शुक्ला (उम्र 30 वर्ष, बस्ती)
प्रियंका उपाध्याय (उम्र 25 वर्ष, बस्ती)
राम ललित शुक्ल (उम्र 70 वर्ष, बस्ती)
शिव शुक्ल (उम्र 17 महीने, बस्ती)

 

error: Content is protected !!