अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के पुनर्वापसी एवं लोकसभा चुनाव में अयोध्या में लगे हुए दाग के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत होने के बाद जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर ढोल नगाड़ों की धुन पर जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन,सत्येंद्र सिंह भोलू,गोपेश्वर त्रिपाठी,अनूप खरे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा,आलोक पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ताओं नें उल्लास के साथ जश्न मनाया और कहा कि देश की राजधानी दिल्ली आप-दा मुक्त हुई।
इसी के साथ बनकटी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नें जश्न मनाया। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.अनिल कुमार मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश अग्रहरि, अतुल पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।