अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी नें रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रदेश मुख्यालय से बस्ती जनपद के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दिया। भाजपा नें दोबारा विवेकानंद मिश्र को बस्ती जनपद के जिला अध्यक्ष का नेतृत्व सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि विवेकानंद मिश्र असम राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के खास सिपाहसालार माने जाते हैं। बस्ती जनपद में चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी के समक्ष कुल 58 भाजपा कार्यकर्ताओं नें जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी प्रस्तुत किया था।
विवेकानंद मिश्र जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 से सटे तिलकपुर ग्राम के मूल निवासी हैं तथा वह किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया में शिक्षक पद पर तैनात हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। शुरू से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने के साथ-साथ वह आरएसएस की शाखाओं में विशेष योगदान दिया करते थे। विवेकानंद मिश्र का एक विशेष गुण है कि वह कवि हृदय के साथ-साथ बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के हैं।