अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
भारतीय जनता पार्टी नें चौंकाने वाला फैसला करते हुए संत कबीर नगर जनपद के जिलाध्यक्ष का दायित्व एक महिला को सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री नीतू सिंह को भाजपा नें संत कबीर नगर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया है। नीतू सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जनपद के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।