अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश इकाई नें गुरुवार को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश मुख्यालय द्वारा जारी जिला अध्यक्षों की सूची में बस्ती जनपद से विश्वनाथ चौधरी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व नें विश्वनाथ चौधरी से यह अपेक्षा किया है कि वह पार्टी को सुदृढ़ करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। फिलहाल विश्वनाथ चौधरी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर व्याप्त है।