एपी न्यूज
लौकिक दुनिया के अलावा एक और दुनिया है, जिसे पारलौकिक दुनिया कहा जाता है। ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने के मामले बहुत से प्रकाश में आए हैं। विज्ञान एवं मनुष्य भले ही लाख प्रगति कर ले किंतु परमात्मा की शक्ति के आगे वह बेबस हो जाता है। ताजा मामला गुजरात राज्य से आया है, यहां के प्रसिद्ध हृदय रोग शल्य क्रिया में महारत हासिल करने वाले चिकित्सक की हृदयाघात से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात राज्य के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का निधन हो गया है । वह अभी तक 16 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी कर चुके थे। किंतु गौरव गांधी के ही दिल नें धोखा दे दिया। गौरव की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जामनगर के रहने वाले गौरव गांधी महज 41 साल के थे। दूसरों के दिल का इलाज करने वाले डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत ने लोगों को गम के साथ हैरत में डाल दिया है।