अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के गौर थाना क्षेत्र के परासडीह निवासी आयुष शुक्ला ने जेईई एडवांस में 12382 रैंक प्राप्त किया है। उनके सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसंनता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। आयुष के पिता उमेश चन्द्र शुक्ल बहराइच में पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। उनकी माता कंचन शुक्ला गृहणी है। उनके बाबा त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज में प्रवक्ता थे। आयुष की सफलता पर परिवार के लोगों तथा उनके मामा रत्नेश तिवारी, विकास तिवारी, ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश शुक्ल, प्रिंस त्रिपाठी, अन्नू तिवारी आदि ने प्रसंनता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।