अजीत पार्थ न्यूज
प्रयागराज में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल अग्रवाल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को समाज सेवा शिक्षा पर्यावरण इंटरसिटी आयोजन जागरूकता आदि कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान के क्रम में जनपद में आगमन के उपरांत वरिष्ठ रोटेरियन ओम सिंह, रोटेरियन डॉ.अश्वनी सिंह,रोटेरियन डॉ.केके सिंह, रोटेरियन महेंद्र सिंह, रोटेरियन सतीश सिंघल, रोटेरियन डॉ.अजीत प्रताप सिंह, रोटेरियन देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव, रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव, रोटेरियन उमेश श्रीवास्तव, राम विनय पांडेय, रोटेरियन डॉक्टर एस के त्रिपाठी, रोटेरियन राजन गुप्ता, रोटेरियन कौशल शुक्ला, रोटेरियन पुनीत पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह नें सत्र के समापन पर रोटरी क्लब द्वारा किए गए कार्यों का विवरण और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा मंच का संचालन किया गया। वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर केके सिह अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सत्र विविधताओं से भरा रहा और किए गए कार्य सराहनीय रहे। रोटेरियन डॉक्टर अश्वनी सिंह नें अपने संबोधन में कहा रोटरी क्लब का काम नहीं हुनर बोलता है और ऐसी ही अपेक्षा आगामी अध्यक्ष रोटेरियन देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव से है। रोटेरियन महेंद्र सिंह को इंटरसिटी के सफल आयोजन में अतुलनीय योगदान के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया तथा बेसिक लिटरेसी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशीष कुमार श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। इनोवेशन के लिए रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। रोटेरियन डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह को शानदार सत्र संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में रोटेरियन देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव नें प्रस्तावित कार्य योजना से सभी को अवगत कराया।