अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अशोकपुर के सतहा पुरवा निवासी किशोर राम आशीष 13 पुत्र प्रदीप निषाद धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भरवा रहा था कि इसी दौरान उसके दाएं पैर में विषैले सर्प नें काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबौलिया ले गए जहां पर उसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर के असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


