बस्ती
जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव में एक किशोर पर चाकू से हमला कर घायल करने का की घटना प्रकाश में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी सोनू पुत्र रामकेश बुधवार की दोपहर में शौच करने गया था। धान के खेत के पास दो अज्ञात लोग उसके पास आए और रास्ता पूछने लगे। उसने कहा कि थोड़ी देर में बताता हूं इस बात से वह दोनों नाराज हो गए और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब उसने अपना फोन निकाल कर घर वालों को सूचना देनी चाही तो लोगों ने फोन छीन कर फेंक दिया। उसके बाद उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरीके से वह जान बचाकर मौके से भागा और घर वालों को आकर सूचना दी। बाद में गांव के लोगों ने मौके पर जाकर खोजबीन की लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली है। पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है।