अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता छावनी बस्ती
जनपद के छावनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर गुरुवार की देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर घर वापस लौटते समय एक युवक की ट्राली से गिरने की वजह से मौत हो गई। उक्त दुर्घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची छावनी पुलिस नें मामले की जांच शुरू कर दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरौरा जामगांव निवासी अजीत सिंह 35 पुत्र पूरन सिंह गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने ट्रॉली पर बैठकर विक्रमजोत गया हुआ था। प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी लोग घर वापस लौट रहे थे अभी वह थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप फोरलेन हाईवे पर ही थे तभी अजीत का ट्राली पर से संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की तरफ गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद साथ में मौजूद लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए, जहां पर मौजूद चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया।