तीन वर्ष पूर्व विवाहित हुई दुल्हन की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पति को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत पिंपरी ऊंजी ग्राम में एक विवाहिता का शव सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थिति में दुपट्टे के सहारे कमरे के पंखे में लटका हुआ मिला। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों नें विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो- मृतका दीक्षा सिंह उर्फ लवली 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी दीक्षा सिंह उर्फ लवली 25 पत्नी गौरव सिंह का विवाह 5 नवंबर 2022 को हुआ था। मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह निवासी ग्राम बरईपारा, थाना बखिरा, जनपद संत कबीर नगर के अनुसार मृतका के पिता प्रदीप सिंह चंडीगढ़ में कार्य करते हैं। घटना की सूचना पर वह घर के लिए रवाना हो चुके हैं। विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग दीक्षा सिंह को प्रताड़ित किया करते थे और सोमवार की रात दीक्षा की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से लटका दिया। शैल कुमारी सिंह की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस नें पति, सास व ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा एवं 3/ 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मृतका दीक्षा सिंह के पति गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!