आधी रात को चार माह की बेटी के लिए दूध गर्म करने जा रही मां की हुई अचानक मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

आधी रात को चार माह की पुत्री के लिए दूध गर्म करने जा रही मां अचानक अचेत होकर गिर गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों नें महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेनुईचेत सिंह ग्राम पंचायत के निगवापुर ग्राम निवासी आशमां पांडेय 33 पत्नी अवधेश पांडेय की चार माह की पुत्री है। शनिवार की आधी रात के बाद बेटी को भूख लगी तो वह दूध गर्म करने के लिए दूसरे कमरे में जा रही थी। इसी दौरान अचानक हार्ट अटैक होने से वह अचेत हो गई।

घर वालों नें तत्काल वाहन से उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। महिला के पति अवधेश पांडेय बिहार राज्य में कृषि विभाग के अधिकारी के पद पर तैनात है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार बदहवास है।

गांव में मातम पसरा हुआ है। चार माह की बेटी के सिर से मां का साया उठने से हर किसी की आंख नम हो गई। मौसम में हो रहे बदलाव से भी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानी हो रही है। इससे में अचानक तामपान में बदलाव होने से भी कई लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है।

error: Content is protected !!