अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत चकदहा ग्राम में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई।

फाइल फोटो- मृतक अभय
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकदहा ग्राम निवासी अजय कुमार कन्नौजिया का छः वर्षीय पुत्र अभय,जो लिटिल फ्लावर स्कूल कलवारी में कक्षा दो का छात्र था। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद अपनी मां के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही मां-पुत्र चकदहा कस्बे के पास पहुंचे, तभी लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभय नें दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते भाई को खोने से बड़ी बहन पायल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे का पिता स्थानीय थाने में होमगार्ड पद पर कार्यरत है।
घटना संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह नें बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।


