पशु चिकित्सक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले डॉ. यशवीर सिंह बनें पुलिस अधीक्षक बस्ती

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद की पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का बुधवार की देर रात स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर डॉ.यशवीर सिंह को बस्ती जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ.यशवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं,और वह साल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वेटरनरी से चिकित्सक की पढ़ाई किया है और वह पशु चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे थे। साल 2013 की सिविल सेवा की परीक्षा में उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर के तहत आईपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण किया है।

इसके पूर्व वह रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे। सूत्रों के मुताबिक डॉ.यशवीर सिंह नशे के खिलाफ अभियान चलाते हैं और प्रदेश में उनकी कड़कमिजाज अधिकारियों में गिनती होती है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का पदोन्नति होने से उनको सहारनपुर जनपद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

error: Content is protected !!