अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के विकास खंड कुदरहा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कक्ष में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आये युवक को प्रधान प्रतिनिधि व उसके पुत्र द्वारा जमकर पिटाई किया गया,जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह से ब्लाक कर्मचारियों की मदद से युवक को बचाया गया और 112 की टीम पहुंचकर सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत मंझरिया के राजस्व गांव हरैया निवासी विकास प्रजापति पुत्र संतराम जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने एक साथी के साथ एडीओ पंचायत कार्यालय में गया हुआ था। इसी दौरान वहां पर मंझरिया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शेषराम चौधरी उर्फ भोलू पुत्र राजाराम,व उनके पुत्र राजकुमार पुत्र शेषराम पहुंच गए और युवक के साथ कहासुनी शुरू हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया।घायल विकास नें बताया कि वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसके कारण उसे धमकी दी जाती है कि अगर तुम चुनाव लड़ोगे तो तुम्हें गोली मार दी जाएगी। चुनावी रंजिश की वजह से उसको मारा पीटा गया है।


