अजीत पार्थ न्यूज गाजीपुर
श्री सहदेव संस्कृत महाविद्यालय महाराजगंज गाजीपुर के तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के तृतीय दिवस मंगलवार को स्वयंसेवकों द्वारा महाराजगंज बाजार और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान जयतु-जयतु संस्कृतम्, जयतु-जयतु भारतम्, कश्मीर हो या कन्याकुमारी,भारत माता एक हमारी इत्यादि नारे लगाए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार सिंह के अनुसार उक्त शिविर का समापन कार्यक्रम 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक प्रकाश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार सिंह, रविशंकर भार्गव, दिनेश्वर मिश्र, गुलाब शंकर दुबे, मनीष कुमार पुरोहित, ममता सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अविनाश चतुर्वेदी, अवनीन्द्र कुमार सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।


