तीसरी बहन का हाथ पीले करने से पहले इकलौते भाई नें लगाया फांसी का फंदा, मृत युवक की प्रेमिका के परिजन बना रहे थे आर्थिक दबाव

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत परसांव ग्राम निवासी एक युवक की हरियाणा राज्य में सोमवार की देर रात पंखे से लटककर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जितुआपुर ग्राम निवासी रामजीत द्वारा जयराम 28 पुत्र राजमन के मोबाइल पर कई बार कॉल किया। उधर से कोई जवाब न मिलने पर रामजीत द्वारा कमरे की खिड़की से झांककर देखा गया तो जयराम छत में लगे हुए पंखे से लटका हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि पिता की मौत के बाद युवक जयराम हरियाणा राज्य में रोजी-रोजगार के सिलसिले में गया हुआ था। युवक चार बहनों में इकलौता भाई था, जिसमें से दो बहनों का विवाह हो चुका है। जबकि तीसरी बहन का विवाह आगामी 19 जून को तय था। उसके पहले ही युवक फांसी के फंदे पर झूल गया।

परिजनों के मुताबिक मृतक जयराम का प्रेम संबंध एक युवती से था। युवती के परिजन उसके ऊपर आर्थिक दबाव बना रहे थे, जिससे त्रस्त होकर उसनें उक्त कदम को उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक की असामायिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!