दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने हुए भिड़ंत में,सपा नेता के बेटे सहित तीन युवक घायल, गंभीरावस्था में दो को चिकित्सकों नें किया रेफर

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर स्थित ग्राम इजरगढ़ मोड़ के निकट सोमवार की सायं करीब 6 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसा में तीन युवकों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनरहा भेजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51 बीएक्स 0134 टीवीएस राइडर से खालिद 23 पुत्र डॉ.किताबुल्लाह निवासी गायघाट, थाना कलवारी, गायघाट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51बीक्यू 4534 पर सवार धीरज शर्मा 18 पुत्र रमेश व आदित्य सिंह 18 पुत्र बेचन सिंह, निवासी इजरगढ़, थाना कलवारी आ रहे थे। इसी दौरान इजरगढ़ मोड़ के निकट दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

उक्त दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए। सीएचसी बनरहा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों नें खालिद एवं आदित्य सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया, जबकि धीरज शर्मा को मामूली चोटें आई हैं।

error: Content is protected !!