हर्रैया, बस्ती
जनपद के पैकोलिया थाना अंतर्गत चांदा खुर्द ग्राम में कंबाइन से पहले गेहूं काटने के विवाद में एक व्यक्ति को आधा दर्जन लोगों नें लाठी-डंडे ,लोहे के राड एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। जान बचाने के लिए घर में घुसने पर आरोपियों द्वारा घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया गया था। उक्त मामले में पैकोलिया पुलिस नें मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह के आदेश पर पुलिस नें बुधवार को घर में घुसकर मारने-पीटने धमकी देने तथा जानलेवा हमला का मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदा खुर्द निवासी सुनील दुबे पुत्र परमात्मा प्रसाद दुबे नें पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विगत 7 अप्रैल की शाम उनके गांव में कंबाइन मशीन गेहूं काटने पहुंची थी। पहले अपनी फसल कटवाने को लेकर हुए विवाद में उनके पट्टीदार अशोक कुमार पुत्र अष्टभुजा दुबे तथा आदर्श कुमार पुत्र अशोक दुबे गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। वह किसी प्रकार जान बचाकर अपने घर में भागे तो रामकृष्ण दुबे पुत्र अष्टभुजा दुबे, सावित्री दुबे, आस्था दुबे तथा माधुरी दुबे लाठी डंडा लोहे का राड एवं धारदार हथियार लेकर ललकारते हुए जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पैकोलिया पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। थकहार कर उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाया। एसपी के आदेश पर पैकोलिया पुलिस नें उक्त लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 49/2826 बीएनएस की धारा 115(2), 352, 191(2), 191(3), 109(1), 333 तथा 49 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


