अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात एक सिपाही की मौत का मामला प्रकाश में आया है।

फाइल फोटो- मृतक सिपाही मिथिलेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद रंग की अपाची बाइक संख्या यूपी 30 सीएफ 4759 सवार सिपाही मिथिलेश जो कि वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात थे,अपने गृह जनपद हरदोई के कोठावा तहसील स्थित लोधौरा गांव जा रहे थे। अभी वह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बालेडीहा स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित डग्गामार मिनी बस नें उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद घायल सिपाही काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे और समय से बेहतर इलाज न मिलने की वजह से उनकी जान चली गई।
दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नें शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए तथा उक्त दुर्घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया। दुर्घटना की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस विभाग से मिले जानकारी के अनुसार सिपाही की अभी जल्दी ही ट्रेनिंग समाप्त हुई थी और उसके बाद सिद्धार्थनगर जनपद में पोस्टिंग हुई थी।


